फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी-उमस के सितम के साथ ही जाएगा सितंबर

विज्ञापन
रविवार को हजरतगंज इलाके में गर्मी से परेशान युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार को दोपहर में तीखी धूप और उमस से हर किसी को बेचैन किए रखा। आभासी गर्मी की वजह से रविवार को 34 डिग्री तापमान 44 डिग्री जितना तकलीफदेह महसूस हुआ। माैसम विभाग का कहना है कि राजधानी में गर्मी और उमस से फिलहाल मंगलवार तक राहत की उम्मीद नहीं है। एक अक्तूबर को माैसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम के असर से लखनऊ में एक अक्तूबर से दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं। तब तक गर्मी के बीच उमस का सितम बना रहेगा। हवा में नमी की अधिकता से आभासी गर्मी भी महसूस होगी।
रविवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली कमी के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

रविवार को हजरतगंज इलाके में गर्मी से परेशान युवतियां। - फोटो : संवाद

रविवार को हजरतगंज इलाके में गर्मी से परेशान युवतियां। - फोटो : संवाद

रविवार को हजरतगंज इलाके में गर्मी से परेशान युवतियां। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें