फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू के लिहाज से सितंबर रहा भारी, सर्वाधिक 193 केस मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सितंबर से डेंगू के मामलों में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अक्तूबर तक कुल 434 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 193 मामले केवल सितंबर में ही दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, संवेदनशील इलाकों में एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने का दावा किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी में 11, फरवरी में पांच, मार्च में नौ, अप्रैल में पांच, मई में 10 और जून में सात मरीज मिले। जुलाई में 15 और अगस्त में 49 मामले दर्ज किए गए। सितंबर में यह संख्या बढ़कर 193 हो गई। वहीं अक्तूबर में अब तक 130 नए मरीज सामने आए हैं। बढ़ती बीमारी को देखते हुए केजीएमयू, लोहिया संस्थान और बलरामपुर अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, बारिश के बाद जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ी है। कूलर, गमलों और छतों पर रखे टायरों में जमा पानी में डेंगू का लार्वा पनप सकता है। विभागीय टीमें फॉगिंग कराने के साथ ही और लार्वा की जांच कर रही हैं। उन्होंने लोगों से घरों में पानी जमा न होने देने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की अपील की है। बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह भी दी है।
-
मलेरिया के 277 मामले
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी से अब तक सरकारी और निजी अस्पतालों की लैब में मलेरिया के 277 मामले सामने आए हैं। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जबकि अन्य का इलाज दवा से हुआ। सीएमओ के मुताबिक, फिलहाल मलेरिया का प्रकोप कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें