फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के शव दफनाने को बनेगा अलग श्मशान स्थल, विवादों को देखते हुए नगर निगम ने लिया फैसला

Sun, 03 May 2020 11:00 AM IST
शाहरुख खान प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना से मरने वालों के लिए शहर में अलग श्मशान स्थल बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है और अयोध्या रोड के एक गांव का नाम भी लगभग तय है। कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके शव दफनाने को लेकर राजधानी सहित अन्य जगह में हो रहे विवाद को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


बीते माह कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद ऐशबाग कब्रिस्तान में उसका शव दफनाने पर स्थानीय लोगों ने बवाल किया था। इसके चलते पुलिस और प्रशासन के अफसरों को परेशानी उठानी पड़ी थी। 

मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। वहीं, कई अन्य शहरों में भी कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके शव दफनाने को लेकर विरोध और बवाल की खबरें आ चुकी हैं। इसे देखते हुए अब नगर निगम ने राजधानी में कोरोना मरीजों के शव दफनाने को अलग श्मशान स्थल बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


उत्तरधौना गांव का नाम प्रस्ताव
कोरोना संक्रमितों के शव दफनाने को अभी अयोध्या रोड स्थित उत्तरधौना गांव का नाम प्रस्तावित है। यह सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में आए 88 नए गांवों में शामिल हैं। जो नए गांव नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं, उनका गजट नोटिफिकेशन भी सरकार जारी कर चुकी है, लेकिन गांवों की जमीन से जुड़ा राजस्व रिकॉर्ड जिला प्रशासन के पास है। ये अभी नगर निगम को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना से मौत के बाद शव दफनाने को अलग श्मशान स्थल बनाया जाएगा। उत्तरधौना गांव में इसे बनाने का प्रस्ताव है। जल्द इस पर काम शुरू होगा।
इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें