फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण में धार्मिक गतिविधियों की अनुमति नहीं, आज जारी होंगी गाइडलाइंस

Sun, 03 May 2020 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को 4 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन-3 को पूरी तरह सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन


इसके लिए धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जाए। राज्य सरकार लॉकडाउन के संबंध में रविवार को विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगी। सीएम योगी ने शनिवार को वीडियोकांफ्रेसिंग केजरिये डीएम, एसएसपी, एसपी व सीएमओ को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हमें 17 मई तक चलने वाले लॉकडाउन को हर हाल में सफल बनाना होगा। इसके लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन-3 के संबंध में भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार रविवार तक जिलों को गाइडलाइंस भेज दी जाएंगी। उन्होंने प्रदेश में मौजूद अन्य राज्यों के लोगों को घर भेजने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

सीएम योगी ने कहा कि दूसरे राज्यों के नवोदय विद्यालयों के बच्चों को उनके गंतव्य तक भिजवाने की सुरक्षित व्यवस्था की जाए। कहा कि सभी जिलों में मंडियों के संचालन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। मंडियों को सुबह से शाम तक चलाया जाए ताकि अचानक ज्यादा भीड़ न पहुंचे। 

उन्होंने मंडी आने वाले लोगों में संक्रमण को चेक करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए जांच की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए ताकि कम्युनिटी स्प्रेड रोका जा सके। लोगों की सुविधा के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्र के बाहर सब्जियों की दुकानें ज्यादा समय तक खोली जाएं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करें।

राशन, किराना, दवा दुकानों पर न लगे भीड़
सीएम योगी ने कहा कि राशन, किराना, दवा की दुकानों पर अधिक भीड़ न लगने पाए। क्वारंटीन केंद्रों में फागिंग व सैनिटाइजेशन कराया जाए। गांवों में निगरानी कमेटी बनाई जाएं, जिनमें नेहरू युवा केंद्र, पीआरडी एनसीसी, एनएसएस, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल किया जाए। ये क्वारंटीन भेजे गए लोगों की लगातार मॉनीटरिंग करें। ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट, सरिया, गिट्टी की दुकानों को खोला जाए।
विज्ञापन

गोकशी, लूट, महिला उत्पीड़न रोका जाए

सीएम कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराएं व अन्य लोगों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और अनावश्यक टिप्पणियां करने वालों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने झंडा, बैनर का दुरुपयोग रोकने के लिए कहा। निर्देश दिए कि किसी भी जिले में गोकशी न होने पाए। साथ ही, लूटपाट, महिला उत्पीड़न जैसी घटनाएं भी घटित न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें