फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका सिपाही, सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Mon, 11 Mar 2019 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
ज्योति (फाइल फोटो) वीरेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के काकोरी थाने में तैनात आरक्षी वीरेंद्र रुहेला ने बागपत पुलिस लाइन स्थित आवास में अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई के साथ गला घोटकर हत्या की और सुसाइड नोट लिखकर खुद भी फंदे से लटक गया। पड़ोसी ने रविवार सुबह अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


वीरेंद्र छुट्टी लेकर बागपत में तैनात अपनी गर्भवती पत्नी का हाल लेने गया था। बागपत संवाददाता के मुताबिक, आरटीआई सेल में तैनात आरक्षी ज्योति रुहेला पुलिस लाइन परिसर स्थित आवास के तीसरे तल पर रहती थी। काकोरी में तैनात उसका पति वीरेंद्र कुमार रुहेला उससे मिलने आया था।

दोनों के बीच रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ और रविवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी पुलिसकर्मियों ने दराज से झांककर देखा। वीरेंद्र का शव पंखे से लटका नजर आया। इस पर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 18 में दोनों की हुई थी शादी

क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में पलंग के पास ज्योति का शव पड़ा था। उसके हाथ पीछे बंधे थे और गले पर पानी गर्म करने वाले उपकरण का तार कसा था और शरीर पर चोट के निशान थे। कमरे से वीरेंद्र का सुसाइड नोट मिला। उसने पत्नी के जीजा और मौसी-मौसा को जिम्मेदार ठहराया था।

काकोरी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरेली के भावा रसूलपुर के रहने वाले वीरेंद्र की 15 फरवरी को काकोरी थाने पर तैनाती हुई थी। वह बृहस्पतिवार को छुट्टी पर रवाना हुआ था और सोमवार को उसकी वापसी थी। उधर, बागपत पुलिस ने जानकारी दी कि आरटीआई सेल में तैनात आरक्षी ज्योति सहारनपुर के न्यू गोपालनगर की रहने वाली थी। नवंबर 18 में दोनों की शादी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें