लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि दो मोबाइल नंबरों से किसी व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप किया। उसकी बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें भेज कर उससे तीन लाख रुपये की मांग की।
गांव निवासी युवक ने बताया कि दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से एक व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर उसकी बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दी। गाली गलौज वाले संदेश के साथ फोटो डिलीट करने के एवज में व्यक्ति ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की।
आरोपी ने फोन पर गाली गलौज करते हुए तस्वीरों को वायरल करने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उसकी बहन अवसाद में है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मोबाइल नंबरों के अज्ञात धारक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।