फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जय नगर-आनंद विहार स्पेशल 10 घंटे लेट

Mon, 04 Nov 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्योहारों की वजह से यात्रियों की भीड़ ट्रेनों और स्टेशनों में दिखने लगी है। ऐसे में अगर ट्रेनें काफी देर से पहुंचे तो इंतजार में बैठे यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है। जैसे ही कोई ट्रेन आती है, यात्रियों की भीड़ उसमें सवार होने के लिए टूट पड़ती है। सीट पाने की उम्मीद में बोगियों के हर गेट पर धक्कामुक्की करते यात्री नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को जय नगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 10 घंटे से ज्यादा और चंडीगढ़-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन सवा चार घंटे देर से पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।

देहरादून-बनारस जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक-एक घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस पौन घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत ट्रेन भी 15 मिनट विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार रात बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई। कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे और प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण यहां देर से पहुंची हैं।


बछरावां में देर तक रोकी गई तीन ट्रेनें
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर दौड़ रही तीन ट्रेनें रविवार को बछरावां स्टेशन पर देर तक रोकी गईं। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 20 मिनट, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल 10 मिनट और लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट खड़ी रही। इंटरसिटी को हरचंदपुर स्टेशन पर भी करीब 15 मिनट तक रोका गया।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आगे मालगाड़ी दौड़ने के कारण जनता मेल देर तक रुकी रही, जबकि बाकी ट्रेनों को प्रयागराज में पटरियों पर चल रहे काम की वजह से रेलवे कंट्रोल रूम ने अलग-अलग स्टेशनों पर देर तक रोकने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें