फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब में खोपड़ी मिलने से सनसनी

Tue, 28 May 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। खाले गांव मजरे शेषपुर सामोधा में सोमवार सुबह गांव के बाहर तालाब में एक कंकाल की खोपड़ी मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच की। आशंका है कि खोपड़ी दो साल पहले लापता हुए वृद्ध की है। पुलिस ने कंकाल के अन्य हिस्से की खोज के लिए जेसीबी से तालाब की खोदाई कराई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सोमवार सुबह खाले गांव मजरे शेषपुर सामोधा में एक तालाब में कंकाल की खोपड़ी मिली। मामले की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे। इसी बीच गांव निवासी तिलक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई कि उनके मामा माता प्रसाद शर्मा (83) जो 25 अक्टूबर 2022 को घर से लापता हो गए थे, यह खोपड़ी उन्हीं की है।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तथा पुलिस ने तिलक शर्मा के भी बयान लिए। काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी से तालाब में कई जगहों पर खोदाई कर कंकाल को बरामद करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें