फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लंबे इंतजार के बाद सभी जिलों में परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी

Sun, 21 May 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों के परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। अब जिलों के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद सभी जिलों के परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। हालांकि इसे लेकर शिक्षक अभी भी संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि वरिष्ठता के लिए बनाए गए आधार का सही से पालन नहीं हुआ है। वे विभाग के सामने इसे उठाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में लंबे समय से बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की वरिष्ठता को लेकर प्रक्रिया चल रही है। चार महीने से चल रही प्रक्रिया में 11 बार विभाग को अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। जिलों में वरिष्ठता तय करने को लेकर विभागीय अधिकारी काफी असमंजस में रहे और कई बार उन्होंने शिक्षकों से ही जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - चित्रकूट सीएचसी: 5 लाख महीने पाने वाला डॉक्टर करेगा इलाज,100 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा


इन सबके बाद अंतिम रूप से शनिवार को सभी 75 जिलों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। माना जा रहा है कि इसके बाद अब विभाग जिले के अंदर तबादला की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं असंतुष्ट शिक्षक इसके लिए अलग से रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें