फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट सीएचसी: 5 लाख महीने पाने वाला डॉक्टर करेगा इलाज,100 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी

Sun, 21 May 2023 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्वीकृत पदों को भरने के लिए 17 तरह के विशेषज्ञों के लिए आवेदन मांगे गए थे और अधिकतम मानदेय पांच लाख प्रति माह रखा गया था। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को अच्छा इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नीलामी (रिवर्स बिडिंग) के जरिए 100 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इसमें सबसे ऊंची बोली एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी के डॉक्टर) की लगी है। चित्रकूट की राजापुर सीएचसी में डॉ. गणेश सिंह पांच लाख रुपये प्रतिमाह पर तैनात किए गए हैं, जबकि महराजगंज जिला अस्पताल में मेडिसिन विभाग में डॉ. दुर्गेश शुक्ल को 4,99,500 रुपये प्रतिमाह पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्वीकृत 2166 पदों में करीब 1199 रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए नीलामी प्रक्रिया के तहत विभिन्न जिलों में 17 तरह के विशेषज्ञों के लिए आवेदन मांगे गए थे और अधिकतम मानदेय पांच लाख प्रति माह रखा गया था। प्रदेशभर से 2,371 विशेषज्ञों ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें 391 के प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई। अधिकतम मानदेय वाले 100 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती आदेश जारी कर दिए गए हैं। जबकि एक लाख से कम मानदेय वाले को जल्द ही तैनाती दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2000 Rupees Notes: मनी लॉन्ड्रिंग का खौफ, फिर भी सोना 5 लाख महंगा, एक किलो खरीदने पर चुकाने होंगे इतने रुपये


विधावार सर्वाधिक और सबसे कम मानदेय
नीलामी के तहत चयनित विशेषज्ञों में सर्वाधिक 30 एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी के डॉक्टर) हैं। अधिकतम मानदेय पांच लाख पर राजापुर सीएचसी में डॉ. गणेश सिंह और न्यूनतम एक लाख पांच हजार पर बागपत में डॉ. विशाल जयंत को तैनात किया गया है। मेडिसिन में चयनित आठ डॉक्टरों में अधिकतम चार लाख 99 हजार पांच सौ पर महराजगंज में डॉ. दुर्गेश शुक्ल और न्यूनतम एक लाख में अमेठी में डॉ. देवर्षि को तैनात किया गया है।

दो मानसिक रोग विशेषज्ञों में कन्नौज जिला अस्पताल में डॉ. गंगा राम यादव को 1,71,500 रुपये और झांसी जिला अस्पताल में 1,40,000 में डॉ. अक्षय को तैनात किया गया है। एक सामान्य सर्जन के तौर पर ललितपुर ट्रामा सेंटर में एक लाख 20 हजार पर डॉ. विशाल जैन को तैनात किया गया है। 22 महिला रोग विशेषज्ञ में सर्वाधिक 3.40 लाख पर सीएचसी मोहम्मदी में डॉ. नमरा मुईद और न्यूनतम 1,18,500 रुपये पर बलिया में डॉ. मधुलिका सिंह को तैनात किया गया है। एक आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद सीएचसी पर डॉ. मिथिलेश शुक्ला को 1,24,500 रुपये प्रति माह पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


23 बाल रोग विशेषज्ञों में सर्वाधिक 3.29 लाख रुपये में बलरामपुर जिला अस्पताल में डॉ. दिलीप कुमार व डॉ. राज गौरव और न्यूनतम 1.55 लाख रुपये में कानपुर देहात जिला अस्पताल में डॉ. प्रदीप कुमार को तैनात किया गया है। दो चेस्ट रोग विशेषज्ञ में हमीरपुर जिला अस्पताल में डॉ. सुनीत कुमार को 3.45 लाख और न्यूनतम 2.06 लाख रुपये में फिरोजाबाद जिला अस्पताल में डॉ. सिकंदर अली को तैनाती मिली है। इसी तरह 11 रेडियोलॉजिस्ट में अधिकतम 4.50 लाख रुपये में जिला अस्पताल गोंडा में डॉ. मानवेंद्र सिंह और न्यूनतम 1.97 लाख में मऊ जिला अस्पताल में डॉ. विद्याधर चौहान को तैनात किया गया है।

आयोग से चयनित चिकित्सकों को एक लाख भी नहीं
आयोग से विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में चयनित होने वाले डॉक्टरों को ग्रेड पे-6600 में तैनात किया जाता है। उन्हें विभिन्न भत्ते मिलाकर 80 से 90 हजार प्रति माह ही मिल पाता है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से लोगों को राहत मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें