फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी का शनिवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तीन बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर डाॅ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टराें ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में कर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। सूरी 1984 में टाइम्स ऑफ इंडिया के लखनऊ संस्करण से जुड़े। वर्ष 2016 में रिटायरमेंट के बाद वह मिड-डे के साथ जुड़कर लगातार क्रिकेट की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

लंबे पत्रकारिता कॅरिअर में उन्होंने क्रिकेट विश्वकप समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को कवर किया। सूरी पत्रकारिता के अलावा अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर भी थे। उनके निधन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (सीएएल) से जुड़े पदाधिकारियों ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का माैन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें