लखनऊ। लखनऊ बास्केटबॉल टीम ने प्रतापगढ़ स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पूल मुकाबलों में जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में भी जगह बना ली है।
टीम के कप्तान अंश यादव के नेतृत्व में लखनऊ टीम ने अपने पहले मुकाबले में आगरा को 44-21 के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद दूसरे पूल मैच में कौशांबी के खिलाफ 37-19 से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की। आगे बढ़ते हुए टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में चित्रकूट को 41-11 के एकतरफा मुकाबले में पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। टीम कोच मनोज दुबे ने बताया कि लीग मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ी बुलंद हौसलों के साथ नॉकआउट राउंड में अपनी चुनौती पेश करेंगे।