फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान आंदोलन को देखते हुए जिलों में ही कैंप कर रहे अफसर, वरिष्ठ अफसरों को जिम्मेदारी

Mon, 04 Jan 2021 12:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

किसान आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों की फिर ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों को संबंधित जिलों में अगले आदेश तक कैंप करना होगा।

विज्ञापन


इनकी जिम्मेदारी होगी कि उनके जिले में धरना-प्रदर्शन न हो और कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए। मेरठ और बरेली जोन के सभी जिलों व लखनऊ जोन के लखीमपुर खीरी में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन अफसरों की लगी ड्यूटी
एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल को मेरठ में, एडीजी पुलिस एकादमी मुरादाबाद राजीव कृष्ण को मुरादाबाद में, एडीजी ईओडब्ल्यू अभय कुमार प्रसाद को बुलंदशहर में, एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्रा को बरेली में, आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर खीरी में कैंप करने को कहा गया है।
विज्ञापन


आईजी मुरादाबाद रेंज रमित शर्मा को अमरोहा में, आईजी रेलवे सत्येंद्र कुमार को शामली, आईजी भर्ती बोर्ड विजय भूषण को गाजियाबाद, डीआईजी पीटीसी उन्नाव चंद्र प्रकाश द्वितीय को संभल, डीआईजी जेल अखिलेश कुमार मीणा को मुजफ्फरनगर में रहने को कहा गया है।

डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल को सहारनपुर, डीआईजी एसआईटी जे. रविंदर गौड़ को बिजनौर, डीआईजी संजय कुमार को बागपत, डीआईजी दिलीप कुमार को हापुड़, डीआईजी पीएसी मुख्यालय आकाश कुल्हरि को रामपुर, आईजी बरेली राजेश पांडेय को पीलीभीत और डीआईजी विशेष जांच शलभ माथुर को शाहजहांपुर में लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें