फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विभाग के वरिष्ठ अफसर ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप

Thu, 08 Feb 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग की एक महिला अधिकारी की फेसबुक वॉल पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


इससे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हालांकि कोई भी कर्मी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। मामला दो दिन पुराना है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में तैनात एक वरिष्ठ महिला अधिकारी मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर धार्मिक फोटो पोस्ट की थी। इस पर उनके फेसबुक फ्रेंड्स ने कमेंट किए। वहीं, उक्त अधिकारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर होने लगी तरह-तरह की बातें

डेमो
अपने मातहत के बारे में ऐसी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चलने लगीं। संबंधित अधिकारी को फोन करने पर उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करनी है। 

वहीं, महिला अधिकारी का कहना है कि उक्त अफसर ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक तौर पर अभद्र टिप्पणी की है। उसे पूरे महिला समाज से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, सरकार को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें