फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: भारत जोड़ो यात्रा को यूपी में एतिहासिक बनाने के लिए जुटे वरिष्ठ कांग्रेसी

Thu, 22 Dec 2022 09:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो यात्रा को यूपी में एतिहासिक बनाने में जुटे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को यूपी में एतिहासिक बनाने के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता जुटे हुए हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में 22 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें अब तक की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि इससे पार्टी के जनाधार में काफी बढ़ोतरी हो रही है। हर धर्म, जाति व समुदाय के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह यात्रा जहां से गुजर रही है, एक अलग छाप छोड़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा यूपी की सीमा में दिल्ली से 3 जनवरी को प्रवेश करेगी। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत होते हुए पानीपत (हरियाणा) जाएगी। कांग्रेसियों को अंदाजा है कि यूपी की सीमा के भीतर यह दूरी करीब 4-5 दिनों में पूरी होगी।

ये भी पढ़ें - चुनाव टला तो फरवरी-मार्च तक तैयार हो जाएगी जिलों में भाजपा की नई टीम, जनवरी में होगा प्रदेश टीम का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोविड को लेकर प्रदेश में अलर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश


राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। उनसे पूछा जा रहा है कि वे वालंटियर की तरह इसमें शामिल होना चाहते हैं या फिर यात्री की तरह। इसके अलावा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिकृत मोबाइल नंबर 9899102102 भी जारी किया है, जिस पर संपर्क कर इच्छुक व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी के अलावा प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा को सफल बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें