फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने जिलों में डेरा डाला, सात को लौटेंगे

Sat, 04 Sep 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोडल अधिकारियों के प्रवास के विस्तृत दिशानिर्देश जारी
  • विकास कार्यों, डेंगू, मलेरिया व बाढ़ की स्थिति पर कार्यवाही की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की प्राथमिकताओं पर कार्यवाही व विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन से नामित वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने जिलों में डेरा डाल दिया है। ये अफसर सात सितंबर को मुख्यालय लौटेंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने नोडल अधिकारियों के जिलों के प्रवास संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि प्रत्येक जिले के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी अधिकारी शुक्रवार कोे ही आवंटित जिलों में पहुंच गए हैं। ये चार दिन तक वहां रुककर डेंगू, मलेरिया के नियत्रंण, बाढ़, अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिए बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के परिसर व शौचालयों की सफ ाई व्यवस्था व विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें