फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा निलंबन: कहीं 'जांच-जांच' तो नहीं खेल रही यूपी सरकार!

Thu, 29 Aug 2013 09:48 PM IST
लखनऊ/अनिल श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन के मामले की जांच प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नोएडा जाकर तथ्यों का पता लगाएंगे और 15 दिन में सरकार का अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

उनकी रिपोर्ट के बाद ही दुर्गाशक्ति का निलंबन समाप्त करने के बारे में सरकार कोई फैसला करेगी। वहीं जांच के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के मौजूदा डीएम कुमार रविकांत सिंह को हटाया गया है।

आईएएस दुर्गाशक्ति की बहाली को लेकर मंगलवार रात से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। शासन के आला अधिकारियों ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अफसरों के साथ बुधवार को भी इस मसले पर मंथन किया।
विज्ञापन


दुर्गाशक्ति की ओर से दिए गए जवाब और जिस आधार पर निलंबन किया गया है, उसमें विरोधाभास होने के  कारण इसकी जांच प्रमुख सचिव गृह से कराकर वास्तविक तथ्यों की जानकारी करने का फैसला किया गया।

गौरतलब है कि शासन ने नोएडा में एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल की दीवार गिरवाने के आरोप में दुर्गाशक्ति को निलंबित किया है जबकि दुर्गाशक्ति ने इससे इन्कार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन


दुर्गा का कहना है कि मौके पर दीवार खुद ग्रामीणों ने गिरवाई थी। वह डीएम के आदेश पर वहां गई थीं। दुर्गाशक्ति के निलंबन के बाद डीएम ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दुर्गा को क्लीन चिट दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें