मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार देर रात रैगिंग को लेकर जेआर वन डॉ. हर्षवर्धन से मारपीट की गई। डॉ. हर्षवर्धन ने जेआर टू के तीन डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि बचने के लिए वह भागे तो दरवाजे में भिड़ने के कारण उनके हाथ में चोट लग गई है। स्वरूप नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेआर वन डॉ. हर्षवर्धन इस समय डॉ. एके गुप्ता की आर्थो यूनिट में हैं। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11:30 बजे जेआर टू डॉ. हेमराज का हॉस्टल में रह रहे सभी जेआर वन के पास फोन आया कि फौरन एसआर रूम में पहुंचे।