फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एडीजे कोर्ट के वरिष्ठ लिपिक सहायक को वकीलों ने पीटा, फाइलें फाड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एडीजे कोर्ट नंबर-12 में वरिष्ठ सहायक लिपिक नितिन कुमार गुप्ता की कुछ वकीलों ने पिटाई कर दी। नितिन के मुताबिक सोमवार शाम को वह अपने कार्यालय में राज्य बनाम फिरदौस की पत्रावली में बेल बॉन्ड वेरिफिकेशन जमानतदारों के परिवर्तन के लिए कागजों पर हस्ताक्षर कराकर लौटे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी केस से संबंधित दो अधिवक्ता शावेद और यूनुस आए और जमानतदारों के वेरिफिकेशन हाथों हाथ मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने अभद्रता की। आरोप है कि उन्हें गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। नितिन ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी दोबारा हमलावर हो गए और कुछ फाइलें भी फाड़ दीं। पीड़ित कुछ देर बाद सरकारी काम से पुराने हाईकोर्ट बिल्डिंग में गया तो उसे अंजान नंबर से फोन आने लगे। अनहोनी की आशंका पर वह जिला जज के विश्राम कक्ष में गए, जहां अधिवक्ता अजर मिर्जा, यूनुस, शावेद व आ गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित वहां से जिला जज के चैंबर में चला गया और उन्हें पूरी जानकारी दी। आरोपी वहां भी पहुंच गए और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इंस्पेक्टर वजीरगंज का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें