फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 वर्ष में ही बूढ़ा हो गया वरिष्ठ नागरिक सहायता प्रकोष्ठ

Thu, 04 Dec 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम की यशोदापुरम कॉलोनी निवासी बुजुर्ग नीलिमा की हत्या के बाद शहर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बना राजधानी पुलिस का सीनियर सिटीजन सेल महज कागजी कार्रवाई तक सीमित है। 15 वर्ष में इस सेल की सक्रियता का आलम यह है कि मुट्ठी भर वरिष्ठ नागरिकों ने ही यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में राजधानी पुलिस ने बुजुर्गों को लेकर सीनियर सिटीजन सेल का गठन किया था। इस सेल का मकसद शहर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और उनकी आने वाली दिक्कतों को दूर करने का था। हर थाने पर सीनियर सिटीजन को लेकर रजिस्टर बनाने के आदेश दिया गया था। थानेदारों और अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में रहने वाले बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों के साथ महीने में एक बार बैठक करने और उनकी बात सुनने की जिम्मेदारी दी गई थी।

इतना ही नहीं सीनियर सिटीजन सेल को बुजुर्गों के लिए नाई, बढ़ई, ड्राइवर, सफाईकर्मी, बिजली मिस्त्री भी मुहैया कराने का काम दिया गया था। कुछ दिन तक तो इस सेल ने बेहतरीन ढंग से काम किया। वक्त गुजरा और सेल भी बूढ़ा हो चला। मौजूदा समय में जेसीपी एलओ दफ्तर के एक कमरे तक सीमित सीनियर सिटीजन सेल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह गया।
विज्ञापन




112 डायल कर करवा सकते हैं पंजीकरण

प्रदेश में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सवेरा’ योजना बनाई थी। इसके तहत बुजुर्ग 112 यूपी पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद बुजुर्ग को सुरक्षा संबंधित मदद की जरूरत होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाएगी। बुजुर्ग 112 पर कॉल कर प्राथमिक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन




बुजुर्ग पहले भी हो चुके हैं शिकार

7 फरवरी 2022- जानकीपुरम के सेक्टर-बी में राम राम बैंक चौकी से 400 मीटर की दूरी पर घर में बुजुर्ग ललित मोहन पांडेय की हत्या कर दी गई थी।

14 अक्तूबर 2023- अलीगंज के त्रिवेणीनगर में बुजुर्ग महिला स्नेहलता की गला रेत कर हत्या।

5 जुलाई 2023- गाजीपुर के शक्तिनगर में एफएम अपार्टमेंट में लूटपाट के दौरान 60 वर्षीय नफीस फातिमा की गला दबाकर हत्या।

25 मई 2024- इंदिरानगर सेक्टर-20 में घर में घुसकर बदमाशों ने सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की थी।

5 अगस्त 2024- सरोजनीनगर की एलडीए कॉलोनी में रहने वाली 72 वर्षीय सरला की हत्या व लूटपाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें