फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 239 चालान वाली स्कूटी समेत 9000 वाहनाें का पंजीकरण निलंबित

विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय।
विज्ञापन
लखनऊ। यातायात पुलिस की रिपोर्ट पर परिवहन विभाग ने 9000 वाहनों (सभी प्रकार के) का पंजीकरण निलंबित किया है। इन वाहनों पर लंबे समय से 10 या इससे अधिक चालान लंबित थे। इसमें वह स्कूटी भी शामिल हैं, जिस पर डेढ़ लाख रुपये के 239 चालान बाकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, यातायात पुलिस चालान पर चालान करती रहती है, लेकिन दस-बीस फीसदी वाहन स्वामी ही जुर्माना भरते हैं। वर्षों से लाखों चालान लंबित पड़े हैं। ऐसे में पुलिस ने 10 या उससे अधिक चालान वाले वाहनों का विवरण जुटाया था। इसमें 435 वाहन ऐसे थे जिन पर 50 से अधिक चालान थे। दो स्कूटी पर 200 से भी अधिक चालान थे। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।
यातायात पुलिस को पहले चरण में 13,800 और फिर इन 435 वाहनों का विवरण भेजा गया था। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 9000 वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया गया है। अन्य वाहन दूसरे जिलों से संबंधित थे, इसलिए आरटीओ लखनऊ की तरफ से उन जिलों के आरटीओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


चालान खत्म कराओ...नहीं निलंबित होते रहेंगे पंजीकरण

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसमें आरटीओ की मदद भी ले रही है। ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के अफसरों का कहना है कि जो वाहन स्वामी जुर्माना चुकाएंगे वह कार्रवाई से बच सकेंगे। जो भी चालान को नजरअंदाज करेगा तो उनकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया जाएगा। ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सीज करने की भी होगी कार्रवाई
एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चालान न भरने वाले वालों पर कार्रवाई शुरू की गई है। जिन वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया जा रहा है, अब उनको सीज करने की कार्रवाई भी होगी। इसके लिए टीमें गठित की जाएंगी। कार्रवाई से बचना है तो लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा। जिनके चालान हो चुके हैं उनको जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें