फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5,500 युवा रोज शुरू कर रहे धूम्रपान

Sat, 22 Mar 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू के खतरे की गिरफ्त में रोज करीब 5500 युवा आते हैं। तंबाकू सेवन शुरू करने की यही तेजी रही तो एक दिन सभी युवा तंबाकू सेवन कर रहे होंगे।
विज्ञापन


यूपी वालंटियरी हेल्थ एसोसिएशन की सेमिनार में विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।
संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज 5500 युवा तंबाकू का उपयोग शुरू करते हैं।

यह तम्बाकू चबाने और स्मोकिंग दोनों तरह से होता है। रिपोर्ट को आए हुए आठ साल हो चुके हैं। अब यह आंकड़ा पहले से भी ज्यादा हो चुका है।

युवाओं की सेहत बचाने के लिए जरूरी है कि कानूनी तौर पर इस पर शिकंजा कसा जाए। उनका कहना था कि सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, कोटपा-2003 में इसके लिए प्रावधान है।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बिक्री पर प्रतिबंध के अलावा शैक्षिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर रोक है।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं गूगल ग्रुप पर तंबाकू निषेध के लिए हो रही गतिविधियों को लाने के लिए भी पहल की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें