फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ समाज के लिए शिक्षा, संवेदना और जागरूकता जरूरी : कुलपति

विज्ञापन
खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज, चौक में बुधवार को मानवता, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना भी है। ऐसी संगोष्ठियां शोध और सामाजिक समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण मंच हैं।
केजीएमयू के वक्ष शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदूषण और बदलती जीवनशैली से श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए समय पर जांच और स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी है। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के डॉ. देवदत्त चतुर्वेदी ने विज्ञान और मानव स्वास्थ्य के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। वहीं, केजीएमयू के सेवानिवृत्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन को हृदय रोगों से बचाव का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में समाजवादी विचारक दीपक मिश्रा और प्रो. अर्चना शुक्ला ने भी विचार रखे। संगोष्ठी में ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से तीन समानांतर सत्र आयोजित किए गए। प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी।

खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें