भारत के विकास के लिए जरूरी है कि हम शिक्षा की एक विकसित प्रणाली को
अपनाएं।
यह कहना है जेएनयू के प्रो. बीए बटोला। प्रो. बटोला शुक्रवार को
नेशनल पीजी कॉलेज में ‘टाइम एज ए मोड ऑफ बायोपॉलिटिक्स’ विषय पर आयोजित
सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में प्रो. बटोला ने कहा कि बायोपॉलिटिक्स में बायो को जीवन तथा
पॉलिटिक्स को शक्ति के विज्ञान के रूप में देखना चाहिए।
उनके अनुसार वह
व्यक्ति व समाज शक्तिशाली है जो दूसरों के समय को नियंत्रित करता है।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए जरूरी है कि हम शिक्षा कीविकसित प्रणाली
अपनाएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में कंज्यूमर कोर्ट जैसी सुविधाएं
उपलब्ध हों।