फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा 15 नवंबर, 10 अक्टूबर तक भरें परीक्षा फॉर्म

Mon, 30 Sep 2019 07:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा 15 नवंबर से होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुरू होने की संभावित तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने अंतिम तारीख 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


विवि ने इससे पहले भी 500 रुपये विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 सितंबर तक बढ़ाई थी। अब एक बार फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद परीक्षा काफी पहले कराई जा रही है।

पिछले साल स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हुई थी। इस साल परीक्षा इससे भी 10 दिन पहले 15 नवंबर से प्रस्तावित की गई है। अभी तक जो विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे 10 अक्तूबर तक भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म परिसर के नियमित विद्यार्थियों को नहीं भरना है। अन्य सभी विद्यार्थी लविवि की वेबसाइट www.luonline.in और  www.lkouniv.ac.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


एग्जेम्प्टेड और बैकपेपर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कैशियर कार्यालय में फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का प्रिंटआउट संकायाध्यक्ष या प्राचार्य के पास जमा करना होगा। परीक्षा विभाग में 11 सितंबर तक  ये प्रिंटआउट जमा किए जाएंगे।

विज्ञापन

इंटरनल के नंबर अपलोड करने की अंतिम तारीख समाप्त

लविवि ने स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा से पहले सभी कॉलेज और विभागाध्यक्षों को इंटरनल के नंबर 30 सितंबर तक अपलोड करने को कहा था।

इंटरनल के नंबर अपलोड करने के लिए लविवि पोर्टल का लिंक दिया हुआ है। हालांकि अभी भी काफी महाविद्यालयों ने इंटरनल के नंबर अपलोड नहीं किए हैं। स्नातक स्तर पर हर पेपर में 80 नंबर मुख्य परीक्षा तथा 20 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें