फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिड़ियाघर में सेल्फी पॉइंट, नवीन कछुआ बाड़ा व चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन

Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वन्य प्राणि सप्ताह के तहत आयोजित क्विज, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, स्लोगन और फेस पेंटिंग प्रतियोगित
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान चिड़ियाघर परिसर में सोमवार को वन्य प्राणि सप्ताह पर कार्यक्रम हुआ। मुख्यअतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सोच को वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। मंत्री ने सेल्फी पॉइंट, नवीन कछुआ बाड़ा और आधुनिक बाल उद्यान चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन


वन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 37 करोड़ पौधे लगाए गए। देश में कुल पांच हजार के करीब डाल्फिन हैं जिसमें 2500 डाल्फिन उत्तर प्रदेश में है। इससे यह सिद्ध होता है कि हमारी नदियां पहले से अधिक स्वच्छ हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमुरी ने कहा कि वन्यजीव एवं पर्यावरण की भी सुरक्षा करनी चाहिए। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्राणि उद्यान का एक भालू जिसे वह मंगल कहकर बुलाती हैं, को गोद लिया गया। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि कुछ समय पहले वह मसाईमारा, अफ्रीका गए थे। इसके बाद दावे के साथ कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश के शेर अफ्रीका के शेरों से काफी मजबूत हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगी विजेताओं को किया सम्मानित

चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि वन्य प्राणि सप्ताह के तहत आयोजित क्विज, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, स्लोगन और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को वनमंत्री ने सम्मानित किया। इनमें ज्ञाननिल, यासूब, हर्ष, चैतन्य, शिवांशी, सौरभ, महक, शिवांगी, काव्या, नित्या, श्रेया, कौशिकी, नैना, दिपाली, अदिति व इच्छा व फैजान हैं। वन्य जीवों को अंगीकृत करने वाले अंगीकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें