फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 47.50 लाख के गबन का आरोपी बैंक का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लाखों के गबन के आरोपी मानसरोवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अधिकारी को गाजीपुर थाने की पुलिस ने रविवार को कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी- निवासी राजीव पांडेय है। 47.50 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में 15 मई को बैंक की इंदिरानगर शाखा के प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने राजीव, उसकी पत्नी स्मृति, बेटी सांत्वना और भाई पवन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

राजीव वर्ष 1997 से इंदिरानगर शाखा में अधिकारी वर्ग-2 के पद पर थे और 16 सितंबर 2023 तक सेवा में रहे। उन्हें एसीएच क्लीयरिंग, बैंक समाधनीकरण शाखा समाधनीकरण व दैनिक जमा योजना की जिम्मेदारी मिली थी। प्रबंधक का आरोप था कि कार्यकाल के दौरान राजीव ने हेराफेरी करके बैंक के ग्राहकों के खातों से संबंधित फर्जी दस्तावेज बनवाए। फिर कुल 47.50 लाख रुपये पत्नी, बेटी, बेटे और भाई के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी होने पर प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें