पूर्व में चयनित दो विद्यालय हैंडओवर, तीन पर चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। पीएमश्री योजना के तहत पूर्व में चयनित पांच के सापेक्ष दो विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कराकर उनका हस्तांतरण करा लिया गया है। जबकि तीन विद्यालयों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं नए वित्तीय वर्ष में पांच और विद्यालयों का चयन कर उन्हें सुविधा संपन्न किया जाएगा।
जिले के प्राथमिक विद्यालय गुलहरिया, मोहरनिया, कंपोजिट विद्यालय कटरा, चहलवा व बन्ठिहवा का चयन पीएमश्री योजना के तहत किया गया है। इसके तहत इन विद्यालयों में बाल वाटिका, अतिरिक्त कक्षा कक्ष सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं इन विद्यालयों में प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक कक्षाएं भी संचालित होंगी। जिनके लिए धनराशि जिले में भेजी जा चुकी है। वहीं फेज-वन में चयनित हरिहरपुररानी व गिलौला विद्यालय उच्चीकरण का कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरण किया जा चुका है। जबकि सिरसिया, जमुनहा व इकौना में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि अगले शिक्षा सत्र में इन सभी दस विद्यालयों में प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं का संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा।