फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, सफाई निरीक्षक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जोन तीन व सात में नालों की सफाई का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त को कई जगह गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकीपुरम में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब मिलने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जोन सात में इंदिरानगर के सेक्टर- डी से मुंशीपुलिया तक जाने वाली सड़क के किनारे की नालियां कचरे से चोक मिलीं। इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई।



इसके बाद उन्होंने अरविंदो पार्क चौराहे के आसपास के नाले-नालियों का निरीक्षण किया और सफाई कराने के निर्देश दिए। इंदिरानगर के सेक्टर-14 में नाले से निकाली गई सिल्ट मौके पर पड़ी मिली। इसे जल्द हटवाने के निर्देश दिए। अलीगंज के सेक्टर-ओ में भी नालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने के लिए कहा

नगर आयुक्त ने खुर्रमनगर चौराहे पर नाले की सफाई का निरीक्षण किया। पार्षद ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। इस पर नगर आयुक्त ने कब्जे हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। रिंग रोड नाले की सफाई में तेजी लाने के लिए कहा। महानगर मेट्रो स्टेशन के पास वाले नाले की सफाई भी अतिक्रमण हटाकर करने के निर्देश दिए।



प्राइवेट लोग उठा रहे कूड़ा



नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में लोगों से जानकारी ली। इंदिरानगर सी ब्लॉक में लोगों ने बताया कि एक निजी व्यक्ति 150 रुपये प्रति माह शुल्क लेकर कूड़ा उठाता है। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल जांच कर हर घर तक नगर निगम की कूड़ा गाड़ी पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें