यूपीएसईई परीक्षा-2014 का परिणाम आज जारी कर दिया गया। इस रिजल्ट के आधर पर प्रदेश के इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों में अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यूपीटीयू के कुलपति के प्रो. आरके खांडल ने विश्वविद्यालय परिसर में रिजल्ट घोषित किया।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए नीचे की तस्वीर पर क्लिक करें।
रविवार शाम को हुई घोषणा
परीक्षा परिणामों की घोषणा करने के लिए रविवार शाम साढ़े चार बजे यूपीटीयू के कुलपति के प्रो. आरके खांडल ने प्रेस कांफ्रेंस की।
इसके पहले एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि शनिवार शाम तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो हम देर शाम तक रिजल्ट घोषित कर देंगे।
एसईई में बीटेक, बीफॉर्मा, बीएचएमसीटी सहित विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.97 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। बताते चलें कि शनिवार को क्लैट का भी रिजल्ट आना है।
इसलिए टल गया था रिजल्ट
शनिवार तड़के यूपी के शाहाबाद में हुए एक सड़क हादसे में यूपीटीयू के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसलिए परिणाम कल घोषित नहीं किया जा सका।
परीक्षा विभाग के दिनेश श्रीवास्तव और गार्ड संतोष यादव डीसीएम से सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी कुछ परीक्षा सामग्री लेकर शुक्रवार रात गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे।
सुबह करीब पांच बजे शाहाबाद पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों कर्मचारियों के साथ गाड़ी के चालक और परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे के बाद शनिवार को घोषित होने वाले एयूपीटीयू के एसईई परीक्षा परिणाम भी टाल दिया गया है।
ये रहे BIOTECH के टॉपर्स
1. शुभम जैन, 86 जलमा कैंपस ताजगंज, आगरा 282004
2 प्रेरित गुप्ता, सी-11 सेक्टर-15 नोएडा, सेक्टर सीएचआई-4 ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्वनगर 201301
3. प्राची सिंह, 11 वैभव कुंज, 100 फुटा रोड दयाल बाग आगरा 282005
4. निशित निगम, ए-102, जेवेल अपॉटमेंट जोपलिंग रोड लखनऊ, लखनऊ, 226001
5. हरि किरन सिंह माहुन, 145, वेस्ट अर्जुन नगर आगरा, आगरा 28001
ये रहे B.TECH के टॉपर्स
1. आकाश गुप्ता, शिवविहार कॉलोनी, गांव दीनापुर, गंगालहरी, सहारनपुर।
2. विकास दीप, मिसराना मोहल, हमीरपुर
3. पंकज कुमार, 1-194 वरदान खंड गोमती नगर एक्टेंसन लखनऊ
4. शशांक श्रीवास्वत, एन-6-2-जे-2-एस इंदिरानगर चिताइपुर, पीओ-सुंदरपुर वाराणसी।
5. अभिनंदन शुक्ला, बी-7 रोडवेज आफिसर्स कॉलोनी रावत पुर, कानपुर, कानपुर नगर।
6. आरूषि जैन, बी-89, सेक्टर-19, नोएडा ग्राउंड फ्लोर, सीएचआई-4, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्वनगर 201301
7. श्रुति अग्रवाल, ए-1006 इंदिरा नगर, लखनऊ।
8. प्रखर दूरवार, 1209, दिलदार नगर खाटी बाबा झांसी 284003।
9. अभिषेक ओझा, राज इंग्लिश स्कूल, शिवपुरा श्रीनाथ वाराणसी।
10. ईशान तिवारी, 17092 पाराडिसो प्लाट जीएच 03 सेक्टर सीएचआई, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्व नगर।
ये रहे BARCH के टॉपर्स
1. पंकज कुमार, मोह कहारन टेह सरदाना मेरठ, 250342
2. ज्रिबा शांडिल्य, डी- 73 यमुना पुरम फेज टू, बुलंदशहर यूपी, 203001
3. नमन, एल, 460, प्रताप विहार सेक्टर, 12, गाजियाबाद, 201009
4. सामराज अग्रवाल, डी 495 हिग लाजपत नगर साहिबाबाद, गाजियाबाद 201005
5. पुनीत तिवारी, 636-12, ओमनगर, टकरोही मार्केट इंदिरानगर लखनऊ, 226016
ये रहे BFA के टॉपर्स
1. फरहान काज़मी, फ्लैट न. 305 संगीता अपार्टमेंट 14-59 सिविल लाइंस कानपुर।
2. अमन समराट, सी- 99, सी- ब्लॉक, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस सेक्टर 14 चंडीगढ़, चंडीगढ़-160014
3. निशांत यादव, 28 रेलमंडी जसवंतनगर इटावा, 206245
4. मनीष कुमार सिंह, 410 रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ, लखनऊ 226001
5. अगम तिवारी, 117-पी178 हितकारी नगर- काकादेव, कानपुर नगर, 208025