फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड का कहर जारी: घने कोहरे में लिपटा उत्तर प्रदेश, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Wed, 15 Jan 2025 05:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी की आशंका जताई है। जानें, कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बुधवार को ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। यूपी के तमाम तराई और दक्षिणी जिलों में मंगलवार और बुधवार को धूप नहीं हुई और बादलों की आवाजाही संग दिन भर गलन भरी ठंडी हवाओं का प्रकोप रहा। कोहरे की घनी चादर की वजह से बुधवार की सुबह कानपुर में दृश्यता शून्य तक सिमट गई। वहीं, राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, मेरठ, आगरा आदि शहरों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

विज्ञापन


बदले हुए मौसम के बीच मौसम विभाग की ओर से बुधवार को पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र में छिटपुट बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं,  प्रदेश के 27 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के  वैज्ञानिक एम.  दानिश का कहना है कि बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को राजधानी में भी बादलों संग हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


यहां है बुधवार की रात घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कौशाम्बी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में।

बुधवार को गरज चमक संग बिजली गिरने की संभावना
गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा एवं आसपास इलाकों में।

विज्ञापन

घना कोहरा छाने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें