फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में कमलेश को जो सुरक्षा दी गई थी वह योगी सरकार में नहीं मिली : अखिलेश यादव

Sat, 19 Oct 2019 08:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को रामपुर में कमलेश तिवारी की हत्या पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। आज उस कमलेश तिवारी की मां भी सपा सरकार और आजम खां के काम को याद कर रही है कि आजम खां और सपा सरकार में उन्हें सुरक्षा मिली। आज तो हालात यह है कि जनता और पुलिस का पता नहीं चलता कि कौन क्या-क्या ठोंक रहा है। 


 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी जी को लगता है कि व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोंक दो। झांसी में रात को बारह बजे एक आम आदमी का एनकाउंटर कर दिया जाता है। इसके बाद उसे रातभर एंबुलेंस में घुमाया जाता है और शाम को जानकारी दी जाती है जबकि, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। 

अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो दोषी जेल जाएंगे। सौ नंबर की गाड़ी की व्यवस्था भी हमने दी थी। कोई सिपाही सोच नहीं सकता था कि वह इनोवा कार में घूमेगा, लेकिन इस सरकार ने गाड़ी भी छीन ली और अधिकारियों को दे दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें