फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले से पहले ही बढ़ाई जाने लगी अयोध्या की सुरक्षा, अग्रिम आदेश तक भेजे गए पुलिस अफसर व सिपाही

Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
छावनी में हुई तब्दील हुई अयोध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले को देखते हुए पुलिस महकमे ने वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अग्रिम आदेश तक अयोध्या में पुलिस अधीक्षक से लेकर सिपाही तक को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय की ओर से सीबीसीआईडी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, ईओडब्ल्यू और पीएसी के मुखिया के साथ ही प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी जोन के एडीजी को पत्र भेजकर पुलिस अधीक्षक से लेकर सिपाही तक की मांग की गई है। पीएसी से एक एसपी, 4 अपर पुलिस अधीक्षक और 6 पुलिस उपाधीक्षक  को मंगलवार से ही अयोध्या को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें : अयोध्या : त्रेतायुग जैसी सजेगी अयोध्या, 5.51 लाख दीपोत्सव से बनेगा ये विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन


30 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर, 10 महिला सब इंस्पेक्टर, 50 मुख्य आरक्षी और 200 आरक्षी और 100 महिला आरक्षी को मंगलवार को ही अयोध्या पहुंचने के निर्देश दिए गए। इनमें सीबीसीआईडी, ईओडब्ल्यू और भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात 30 इंस्पेक्टरों के अलावा प्रयागराज जोन से 10 सब इंस्पेक्टर, 4 महिला सब इंस्पेक्टर, 10 मुख्य आरक्षी, 60 आरक्षी और 40 महिला आरक्षी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

गोरखपुर जोन को 20 सब इंस्पेक्टर, 2 महिला सब इंस्पेक्टर, 20 मुख्य आरक्षी, 70 आरक्षी और 20 महिला आरक्षी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाराणसी जोन को 20 सब इंस्पेक्टर, 4 महिला सब इंस्पेक्टर, 20 मुख्य आरक्षी, 70 आरक्षी और 40 महिला आरक्षी उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

वहीं, दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7 अपर पुलिस अधीक्षक और 20 पुलिस उपाधीक्षक के साथ 20 इंस्पेक्टर, 70 सब इंस्पेक्टर और 500 सिपाही व 7 कंपनी पीएसी बल उपलब्ध कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें