फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा: 10 हजार CCTV कैमरे अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर, 26 तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक

Fri, 12 Jan 2024 12:10 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए नगर की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूरे नगर में करीब 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार देश-विदेश में फैले करोड़ों रामभक्त कर रहे हैं। ऐसे में नगर की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा, 'अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी कराई जा रही है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दिन और उसके बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्पेशल डीजी ने बताया है कि नगर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया गया है जो कि अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कार्यों में मददगार होंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की योजना प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।


26 जनवरी तक पुलिसकर्मी की छुट्टी पर रोक
डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लग दी है। विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को यह निर्देश दिया भी दिया गया है कि वह दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ड्यूटी के लिए भेजना शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें