अन्य त्योहारों के लिए मांगा गया 24 कंपनी अर्धसैनिक बल
प्रदेश में आगामी त्योहारों को लेकर कुल 24 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की मांग की गई है। इसमें से बकरीद के लिए 11 कंपनी बल मिल भी गया है। सूत्रों का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा, अयोध्या के सावन मेले, नागपंचमी और मोहर्रम के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बल की मांग की गई है।
अलीगढ़ में शाह जमाल ईदगाह में हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ईद-उल-अजहा की नमाज अता हुई। लोगों ने जनपद सहित देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।