फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास न होने पर विधानसभा में घुसने से रोके गए एडीजी, सुरक्षाकर्मी को मिलेगा इनाम

Sun, 16 Jul 2017 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी योगेंद्र
विज्ञापन
लखनऊ विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद से शासन-प्रशासन का आना-जाना जारी है। विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था जांचने सुरक्षा एजेंसी सहित बड़े अधिकारियों का आना जाना लगा है। 
विज्ञापन


ऐसे में एडीजी लखनऊ जोन अभय प्रसाद जब बिना पास के विधानसभा में घुसने लगे तो गेट नंबर 8 पर तैनात सुरक्षाकर्मी योगेंद्र कुमार ने उन्हें रोक दिया। 

बिना पास दिखाए अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इसके बाद एडीजी गाड़ी बदलकर एंबेसडर से गेट नंबर 7 पर पहुंचे। गाड़ी में पास लगा देख योगेंद्र ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी। योगेंद्र ने बताया कि उसकी सतर्कता देखकर एडीजी ने उसे बधाई दी।

वहीं एडीजी ने बताया कि मैंने सुरक्षाकर्मी को शाबाशी दी है। उसने बढ़िया काम किया है। अपने दायित्व को निभाया है। इसी तरह काम करना भी चाह‌िए है। इसके ल‌िए उसे इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें