लखनऊ। दुबग्गा-सीतापुर बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सीते विहार कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश सिंह (52) की रविवार शाम 7:30 बजे मौत हो गई। वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे।
बेटे मनीष ने बताया कि पिता ड्यूटी पर पैदल जा रहे थे। बाईपास पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की परिवारवालों को दी। पुलिस ने ओमप्रकाश को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी सुनीता, तीन बेटे और एक बेटी है। मनीष ने दुबग्गा तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।