फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम की गाड़ी ने कुचला, बच्चे का पैर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज की बसंतकुंज सेक्टर-आई कॉलोनी में सोमवार दोपहर 12:30 बजे सड़क पर खेल रहे पांच वर्ष के हसनैन को सड़क की सफाई करने वाली नगर निगम की गाड़ी ने कुचल दिया। उसका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने गंभीर हालत में बच्चे को घैला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार जा रही नगर निगम की गाड़ी में नंबरप्लेट नहीं थी। प्रेरणा स्थल चौकी प्रभारी सर्वेश नायक ने बताया कि गाड़ी कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें