फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिक्योरिटी गार्ड को दरोगा व दो सिपाही ने पीटा

Sun, 03 Nov 2024 05:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में दोस्त को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराकर घर लौट रहे युवक को दरोगा व दो सिपाहियों ने बेरहमी से पीटा और फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी दी। डर की वजह से वह थाने नहीं गया, लेकिन उसने सोशल मीडिया के जरिये वीडियो वायरल कर पुलिस की बर्बरता की दस्ता सुनाकर अफसरों से कार्रवाई की मांग की। इस पर एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



बरावन कलां के हयात नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप कुमार परिवार संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9 बजे पटाखे से दोस्त भोला का हाथ जल गया था। वे, उसे अस्पताल छोड़कर रात 10 बजे घर लौट रहे थे। तभी पानी की टंकी के पास खड़े दरोगा व दो सिपाहियों ने रोका और जुआ खेले जाने वाली जगह पूछने लगे। प्रदीप ने इन्कार किया तो सिपाही देवेंद्र यादव और दरोगा राम भवन सोनकर एक अज्ञात सिपाही ने पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि पुलिस वालों ने शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस वालों की धमकी के डरे पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित प्रदीप ने पुलिस आयुक्त व एसीपी काकोरी से लिखित शिकायत की है। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया पीड़ित की तहरीर पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें