छह दिसंबर सिर्फ यूपी के लिए नहीं पूरे भारत के लिए चुनौतीभरा दिन होता है। इस मौके पर संभावित संवेदनशीलता और इसी दिन लोक अदालतों का आयोजन होने से सुरक्षा प्रबंधों को चौकस किया जा रहा है।
इसके अलावा लोक अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। आईजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने मंगलवार को बताया कि छह दिसंबर को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम चौकस रखे गए थे।
इसी दिन सभी जिलों में लोक अदालतें भी लगनी हैं। इस नाते अब दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रख कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
इसके तहत सभी वाहिनियों में एक-एक प्लाटून पीएसी को रिजर्व रखा गया है। आईजी ने बताया कि इस मौके पर अयोध्या को अतिरिक्त बल के तौर पर छह डीएसपी, छह कंपनी पीएसी और छह कंपनी आरएएफ दी गई है। इसके अलावा संवेदनशील जिलों के लिए पीएसी की 25 व आरएएफ की 12 कंपनी अलग से तैनात की जा रही है।