फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या धाम में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर, रात में खंगाला राम मंदिर परिसर

Fri, 15 Aug 2025 10:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। अयोध्या में राम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पहले अयोध्या धाम में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। मंगलवार व बुधवार की रात पुलिस, पीएसी, एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने राम मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को भी परखा।

 

ये भी पढ़ें - यूपी: विधायकों के वेतन में हुई 67 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी, मंत्रियों को होगा इतना फायदा; बढ़ाई गई पेंशन भी

ये भी पढ़ें - यूपी: आने वाले तीन दिनों में प्रदेश से सिमटेगी बारिश, बुधवार देर रात हुई बारिश से विधानसभा में घुसा पानी; जानिए पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर आंदोलन से जुड़े महापुरुषों की प्रदर्शनी लगेगी
राम मंदिर नवंबर में एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है, जो केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक होगा। आठ हजार से अधिक मेहमानों की सूची तैयार हो रही है। ध्वजारोहण समारोह 23 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। मुख्य आयोजन 25 नवंबर को होगा। आंदोलन के महापुरुषों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें