फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली बाद कोरोना की दूसरी लहर की आशंका, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा तैयारियों का ब्यौरा

Tue, 27 Oct 2020 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिवाली के बाद कोरोना की दूसरी लहर की आशंका जताई है। इसे देखते हुए लखनऊ में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पीछे तर्क है कि त्योहारी सीजन में आवागमन बढ़ा है, जिससे वायरस फैलेगा। इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा संस्थानों से तैयारियों का ब्यौरा मांगा है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अभी कोरोना की सेकंड वेव को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की है, लेकिन आशंका जताई है कि दीपावली बाद मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में सामान्य व गंभीर मरीजों को रखने के इंतजाम की पड़ताल शुरू हो गई है। हालांकि, ज्यादातर लेवल-1 के अस्पतालों को नॉन कोविड में बदला जा चुका है, लेकिन लेवल टू और 3 को लेकर होमवर्क शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि यूरोप के 31 देशों में सेकंड वेव का असर देखा जा रहा है। अकेले फ्रांस में 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। अन्य देशों में भी एक बार फिर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए भारत में भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


अभी टला नहीं है खतरा 
त्यौहार पर आवागमन बढ़ा है। लोग घर से बाजार पहुंच रहे हैं, जहां भीड़ है। यही वायरस के प्रसार की वजह बनती है। बेहतर होगा कि लोग घर से निकलें तो पूरी सावधानी बरतें। मास्क जरूर लगाएं। यह समझने की जरूरत है कि अभी खतरा टला नहीं है। दूसरी लहर को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि अभी लिंब सेंटर और मुख्य परिसर दोनों जगह आईसीयू चलाई जा रही है।  - डॉ. डी हिमांशु, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण यूनिट, केजीएमयू 

रोकथाम, सर्विलांस में लगाए जाएंगे पीजी स्टूडेंट्स

कोरोना की रोकथाम व सर्विलांस में अब सभी मेडिकल कॉलेजों के पीजी छात्र-छात्राओं को रोजाना दो घंटे फील्ड विजिट पर लगाया जाएगा। कोविड-19 के नियंत्रण कार्य की समीक्षा को लेकर कमांड कंट्रोल रूम में बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम अभिषेक प्रकाश ने ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी आरआरटी टीमें ट्रेसिंग और टेस्टिंग में और तेजी लाएं। हर सीएचसी में 10-10 सर्विलांस टीमें लगाकर डोर-टू-डोर सर्वे से रोगियों को चिह्नित कर जांच कराई जाए। निर्देश दिया कि सभी सीएचसी के हर सेक्टर में आमजन से कोविड से संबंधित शिकायत व सुझाव लेने को एलडीए 1200 ड्रॉप बॉक्स लगवाए।

सभी मजिस्ट्रेट अपनेे क्षेत्र के कोविड हॉस्पिटलों का नियमित निरीक्षण करेंगे। इस दौरान होल्डिंग एरिया की व्यवस्था न पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि दशहरा बाद फिर से खुल रहे स्कूल-कॉलेजों का निरीक्षण करें और प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एरा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बैठक से पहले डीएम अभिषेक प्रकाश ने सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ एरा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां की टीम के साथ बैठक में दूसरी लहर की स्थिति में तुरंत इलाज देने की रणनीति पर चर्चा की। प्रिंसिपल डॉ. एमएमए फरीदी ने बताया कि मुद्दे पर एरा के वरिष्ठ डॉक्टरों ने सुझाव रखे।

पीजी और इंटर्न छात्रों की सेवा लेने पर भी सहमति बनी है। एनीस्थीसिया के डॉक्टरों की विशेष ट्रेनिंग को लेकर भी चर्चा हुई। अब एमबीबीएस का नया बैच आ रहा है। ऐसे में कोविड ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को आइसोलेशन के लिए प्रशासन होटल उपलब्ध कराएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें