फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव में बदलती तस्वीर: पढ़े-लिखे बढ़े तो घटने लगे दागी

Fri, 10 Feb 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन वाच ने गुरुवार को दूसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की रिपोर्ट जारी की। दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए 721 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


इनमें से 719 प्रत्याशियों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने अपना निष्कर्ष पेश किया है। दो प्रत्याशियों का हलफनामा पढ़ने योग्य नहीं था। अत: इसे रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण में 36 फीसदी यानी 256 उम्मीदवार करोड़पति हैं, वहीं 15 प्रतिशत यानी 107 उम्मीदवार दागी हैं। अपराधिक चरित्र वाले उम्मीदवारों में 8 पर हत्या का केस दर्ज है जबकि 15 प्रत्याशियों ने बताया है कि उन पर जानलेवा हमले का केस दर्ज है। पांच प्रत्याशी ऐसे हैं जिन पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिन पर हत्या का केस चल रहा है उनमें एक भाजपा, एक कांग्रेस और चार निर्दल प्रत्याशी हैं। भाजपा ने 67 में 16, बसपा ने 67 में 25, रालोद ने 52 में 6, सपा ने 51 में 21 और कांग्रेस ने 18 में 6 दागियों को टिकट दिया है। बाकी 206 में 13 उम्मीदवार दागी हैं। इनमें 84 ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
Trending Videos

दूसरे चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या कम

- फोटो : demo pic
पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी महिला उम्मीदवारों की संख्या दस प्रतिशत से भी कम है। 721 में से केवल 69 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। करोड़पति उम्मीदवारों में बसपा के 58, भाजपा के 50, सपा के 45, कांग्रेस के 13 उम्मीदवार हैं।

इस चरण में कई करोड़पति ऐसे भी हैं जो आयकर रिटर्न नहीं भरते। 26 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति दस लाख या इससे कम है। तीन प्रत्याशियों की जेब में एक रुपया भी नहीं है लेकिन वे चुनाव लड़ रहे हैं। रामपुर की मधुबाला की संपत्ति एक हजार रुपये से भी कम है।

दागी उम्मीदवार, जिन पर हैं हत्या के आरोप
रामवीर सिंह--कुंदर्की (मुरादाबाद)--भाजपा
शेरबाज खां--चांदपुर (बिजनौर)--कांग्रेस
देवेंद्र अग्रवाल--सादाबाद (हाथरस)--सपा

मनोज गौतम--खुर्जा (बुलंदशहर)--रालोद
मनीष कुमार गुप्ता--(गोला गोकरननाथ)--खीरी--पीस पार्टी
सर्वेश उर्फ शबनम--नगीना (बिजनौर)--वंचित समाज इंसाफ पार्टी
ज्ञानेंद्र कुमार--मुरादाबाद नगर--निर्दल
उबैस--कुंदर्की (मुरादाबाद)--निर्दल

किस पार्टी के कितने दागी
पार्टी-- कुल प्रत्याशी-- दागी
बसपा-- 67-- 25
भाजपा-- 67-- 16
रालोद-- 52-- 06
सपा-- 51-- 21
कांग्रेस-- 18-- 6

ये हैं टॉप टेन करोड़पति

- फोटो : demo pic
नवाब काजिम अली खां--स्वार (रामपुर)--बसपा--97.23 करोड़

उमलेश यादव--सहसवान (बदायूं)--राष्ट्रीय परिवर्तन दल--55.10 करोड़

मोहम्मद नासिर--कांठ (मुरादाबाद)--बसपा--38.47 करोड़

ओम कुमार--नहटौर (बिजनौर)--भाजपा--38.32 करोड़

दिव्या--बीसलपुर (पीलीभीत)--बसपा--33.30 करोड़

अमित खंडेलवाल--बरेली--जनशक्ति एकता पार्टी--32.55 करोड़

प्रियंका खंडेलवाल--बरेली--जनशक्ति एकता पार्टी--32.55 करोड़

माजिद अली--देवबंद (सहारनपुर)--बसपा--31.31 करोड़

राजेश मिश्रा--बिथरीचेनपुर (बरेली)--भाजपा--18.95 करोड़

संजीव लाल--धनौरा (अमरोहा)--बसपा--17.43 करोड़
विज्ञापन

करोड़पति हैं फिर भी कर्जदार

- फोटो : अमर उजाला
ओम कुमार-नहटौर (बिजनौर), भाजपा - 11 करोड़ कर्ज।

माजिद अली- देवबंद (सहारनपुर)-बसपा -10 करोड़ कर्ज।

उमलेश यादव-सहसवान (बदायूं)-राष्ट्रीय परिवर्तन दल-आठ करोड़ कर्ज।

पढ़े लिखे उम्मीदवारों का भी बढ़ रहा ग्राफ
इस चरण में 43 प्रतिशत यानी 310 उम्मीदवार ऐसे हैं जो स्नातक या उससे अधिक पढ़े हैं। छह उम्मीदवार तो बकायदा पीएचडी उपाधि हासिल करने के बाद चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

ज्यादातर की उम्र 50 साल से कम
इस बार ऐसे उम्मीदवारों की संख्या भी अच्छी खासी है जिनकी उम्र 50 साल से कम है। ऐसे लोगों की संख्या 475 है। जबकि 233 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र 51 से 80 साल के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें