फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में दूसरी सूची जारी, 13,533 को मिली सीट

Mon, 15 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2015 के तहत चल रही काउंसलिंग में रविवार को दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी गई। दूसरी सूची में 13,533 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों को अगले तीन दिन के अंदर फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा।

लविवि ने पांच से 12 जून तक काउंसलिंग कराने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को विकल्प भरने की सुविधा दी है जो अभी तक अपनी च्वायस लॉक नहीं कर सके थे।

काउंसलिंग के राज्य समन्वयक प्रो.वाईके शर्मा के अनुसार 10 से लेकर 12 जून के बीच हुई काउंसलिंग में 39 हजार अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


इसमें से 15,484 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा 13,624 ने चॉइस लॉक भरी थी।

इनमें से केवल 91 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित नहीं हुई है। बाकी 13,533 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें