फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हज खर्च की 19 तक जमा करानी होगी दूसरी किस्त, इन यात्रियों को मिलेगा 15 मई तक का समय

Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

हज खर्च की आखिरी किस्त, हज का कुल खर्च, हवाई किराया और सऊदी अरब में विभिन्न व्यय का खुलासा होने के बाद हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश भर से हज के लिए चयनित सभी 8701 हज यात्रियों को अब हज खर्च की 1.20 लाख रुपये की दूसरी किस्त जमा करनी होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की है। वहीं पहली किस्त जमा करने के बाद पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा न कर पाने वालों को हज कमेटी ने 15 मई तक का मौका दिया है।

विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज खर्च की आखिरी किस्त हज का कुल खर्च हवाई किराया और सऊदी अरब में विभिन्न व्यय का खुलासा होने के बाद हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अग्रिम राशि जमा करने के बाद पे-इन-स्लिप की एक प्रति राज्य हज कमेटी के कार्यालय पर डाक अथवा व्यक्तिगत तौर पर 19 मई तक जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने किन्हीं कारणों से अब तक अपना पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज नहीं जमा कराए हैं, वे 15 मई तक जमा करा दें। इसके बाद उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें