फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय श्रेणी वाले भी बन सकेंगे शिक्षक

Fri, 13 Dec 2013 12:58 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में शिक्षक पद के लिए अब द्वितीय श्रेणी में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके लिए राज्य विश्वविद्यालयों की प्रथम परिनियमावली में दी गई उत्तम शैक्षिक अभिलेख की परिभाषा में संशोधन किया जाएगा।

इसके अनुसार अभी तक स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता थी। अब इसे द्वितीय श्रेणी कर दिया जाएगा।

इसके तहत प्रवक्ता के साथ-साथ ही विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में प्रवक्ता, पुस्तकालयाध्यक्ष, उप पुस्तकालयाध्यक्ष व सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर भी द्वितीय श्रेणी पाने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा नीरज कुमार गुप्ता ने निर्देश दिया है कि राज्य विश्वविद्यालयों की प्रथम परिनियमावली में पंद्रह दिनों के अंदर परिवर्तन कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें