सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स अब घर बैठे ही सीट लॉक कर सकेंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनिता भटनागर जैन ने ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
ये सुविधा एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी सभी चिकित्सा पद्धतियों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मिलेगी।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने बुधवार को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. वीएन त्रिपाठी, एनआईसी निदेशक सौरभ गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।