फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स अब घर बैठे लॉक कर सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में सीट

Thu, 10 Nov 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स अब घर बैठे ही सीट लॉक कर सकेंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनिता भटनागर जैन ने ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये सुविधा एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी सभी चिकित्सा पद्धतियों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मिलेगी।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने बुधवार को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. वीएन त्रिपाठी, एनआईसी निदेशक सौरभ गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ये सीटें हैं खाली

demo pic
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस की 1840, बीडीएस की 70, आयुर्वेद की 320, यूनानी की 80 और होम्योपैथी की 300 सीटें हैं। इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेजों में इन विधाओं की 6,980 सीटें हैं।

अभी छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए निर्धारित सेंटर पर जाना पड़ता है। इससे उन्हें असुविधा होती है। नई व्यवस्था में वे घर बैठे मनपसंद सीट लॉक कर सकेंगे।

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए दो महीने का समय निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि अभी एसजीपीजीआई, मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद के टेलीमेडिसिन सेंटर से एमबीबीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें