फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठगी के मास्टरमाइंड विनीत और चार्ल्स की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों से 250 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मास्टरमाइंड विनीत शर्मा और चार्ल्स की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम अहमदाबाद और दूसरी कोलकाता रवाना हो गई है। सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने विनीत और चार्ल्स की सीडीआर भी निकलवाई है।
विज्ञापन

गिरोह के अन्य आरोपियों की जानकारी के लिए साइबर थाना, साइबर क्राइम सेल की टीमें काम कर रही हैं। इन टीमों को अलग-अलग कार्य दिए गए हैं। साइबर क्राइम सेल विनीत के बारे में जानकारी जुटा रही है। कॉल डिटेल से उसके साथियों और परिवार वालों की जानकारी मिली है। पुलिस विनीत के घरवालों से पूछताछ करेगी। चार्ल्स की महिला मित्र से भी पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं।
लेनदेन का ब्योरा मिलने पर ही खुलेगा राज
पुलिस को अभी तक गिरोह के लेनदेन का ब्योरा और बैंक खातों की जानकारी नहीं मिली है। वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य मिलने पर ही मुख्य सरगना का पता चलेगा। पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का अध्ययन कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

इनाम की घोषणा जल्द
पुलिस विनीत और चार्ल्स के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी में है। उच्चाधिकारी जल्द ही दोनों पर इनाम घोषित करेंगे। उल्लेखनीय है कि समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर यूएस के नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने 119 लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह का राजफाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें