फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: एसडीएम बिधूना और सीओ निलंबित, अयोध्या जा रहे लोगों से किया था दुर्व्यवहार

Wed, 28 Nov 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने औरैया जिले के एसडीएम बिधूना प्रवेन्द्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक भाष्कर वर्मा को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ 25 नवंबर को अयोध्या धर्म संसद में भाग लेने जा रहे लोगों के साथ दुर्व्यवहार और कानून-व्यवस्था संभालने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम के निलंबन का आदेश नियुक्ति विभाग और सीओ का निलंबन आदेश गृह विभाग ने मंगलवार देर रात जारी कर दिया है। बता दें कि 25 नवंबर को अयोध्या में संतों द्वारा आयोजित धर्म सभा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग जा रहे थे। 

इस दौरान बिधूना में जाम लग गया था। जाम हटवाने मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने धर्म संसद में जा रहे लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इससे नाराज लोगों ने वहां पर काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन


जिसकी वजह से वहां कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी। औरैया के डीएम ने घटना के संबंध में उसी दिन शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें